Vector rescue mission | #physics #cartoon #educationalstories #vector #jee #neet #vectoraddition
Transcript
बाढ़ और धुंद की वजह से कुछ लोग नदी के दूसरे छोर पे फंस गए हैं अब आर्मी को रेस्क्यू बोट्स नदी के सीधे उस पार 2400 मीटर दूर पहुंचाने है विजिबिलिटी काफी कम है लेकिन धुंद हटने का इंतजार नहीं कर सकते पहली नाव सीधी निकली पर घने कोहरे में नाव अलग ही डायरेक्शन में बढ़ने लगी और रेस्क्यू साइड से 1200 मीटर आगे पहुंच गई ऑफिसर ने रेडियो पे बात की तो पता चला हमारी नाव तो सीधे ही जा रही थी पर लगता है नदी के बहाव से डायरेक्शन बदल गई नदी का बहाव और नाव की गति अलग-अलग डायरेक्शंस में है जिसकी वजह से नाव सीधी जाने के बजाय एक एंगल पे जा रही है ऑफिसर ने गौर किया कि दोनों वेलोसिटीज एक दूसरे के परपेंडिकुलर हैं मतलब नदी का बहाव नाव की हॉरिजॉन्टल गति घटा या बढ़ा नहीं सकता बस उसकी दिशा बदल सकता है ऑफिसर को नदी की गति जल्दी पता करनी पड़ेगी क्योंकि लोगों की जान खतरे में है वेक्टर एडिशन का इस्तेमाल करते हैं नाव की गति 6 मीटर पर सेकंड है और क्योंकि नाव की गति इस डायरेक्शन में नहीं बदल रही तो नदी पार करने में उसे 24/6 यानी 400 सेकंड्स लगे होंगे इतना ही टाइम नाव को नदी के बहाव की वजह से इस डायरेक्शन में ट्रेवल करने में लगेगा की वजह से नाव की इस दिशा में गति को v मान लें तो v * 400 सेकंड्स बराबर होगा 1200 मीटर के यहां से v की वैल्यू आ गई 3 मीटर पर सेकंड अगर नाव यहां से थीटा डायरेक्शन में जाए तो बहाव के विपरीत इसकी वेलोसिटी 6s थीटा मीटर पर सेकंड होगी सीधा जाने के लिए नाव की वेलोसिटी के इस कंपोनेंट को 3 मीटर पर सेकंड के बराबर होना पड़ेगा यहां से थीटा की वैल्यू आ गई 30° मतलब नाव को नदी के बहाव की दिशा से 120° के एंगल पे निकलना होगा अब रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कोहरा टने का इंतजार करने की जरूरत नहीं